चमोली : उत्तराखंड मेरिट में फिर चमका गौचर का तनुज, इंटर में 22वीं रैंक

Team PahadRaftar

उत्तराखंड मेरिट में फिर चमका गौचर का तनुज, इंटर में 22वीं रैंक

केएस असवाल 

गौचर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के मेधावी छात्र तनुज सजवाण ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बोर्ड परीक्षा 2026 में उन्होंने इंटरमीडिएट में 500 में से 465 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मेरिट सूची में 22वीं रैंक हासिल की है।

खास बात यह है कि तनुज पहले भी हाईस्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड मेरिट सूची में स्थान बना चुके हैं। लगातार दूसरी बार मेरिट में जगह बनाकर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

तनुज की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता के पीछे कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम माना जा रहा है।

विद्यालय का समग्र परिणाम भी शानदार रहा। हाईस्कूल में शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 81 प्रतिशत छात्र सफल हुए।

तनुज की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें, उनके माता-पिता और आचार्य बंधुओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : 70 साल बाद भी सड़क से कटा स्यासू, पीठ पर ढो रहे जिंदगी

70 साल बाद भी सड़क से कटा स्यासू, पीठ पर ढो रहे जिंदगी लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। विकास के दावों के बीच कालीमठ घाटी का स्यासू गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। आजादी के सात दशक बाद भी गांव तक सड़क नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों का जीवन बेहद कठिन […]

You May Like