चमोली : गौचर में सम्मान की गूंज, एक ही दिन आठ कार्मिकों को भावभीनी विदाई

Team PahadRaftar

विद्यालयों और विभागों में सेवानिवृत्ति समारोहों की धूम, 37 साल की सेवा के बाद शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला सम्मान

केएस असवाल 

गौचर।मंगलवार को गौचर क्षेत्र में सम्मान, संवेदना और आत्मीयता का अनूठा माहौल देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों और विभागों से आठ कार्मिकों के सेवानिवृत्त होने पर जगह-जगह विदाई समारोहों की धूम रही। सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके दीर्घ सेवाकाल को नमन किया।

सबसे प्रमुख कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज गौचर में आयोजित हुआ, जहां 37 वर्षों की लंबी सेवा पूरी करने वाले व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी, सहायक अध्यापक शिशुपाल सिंह नेगी और लिपिक मीना डिमरी को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इन तीनों ने अपने सेवाकाल में न केवल संस्थान की गरिमा बढ़ाई, बल्कि नई पीढ़ी को अनुशासन, समर्पण और कर्मनिष्ठा का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, डाइट प्राचार्य आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूड़ा तथा प्रधानाचार्य खड़क सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान, शुभकामनाएं और स्मृति चिह्न भेंट किए।

इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज सिदोली से दिनेश चंद्र मैठाणी, जूनियर हाईस्कूल ढमढमा से सहायक अध्यापक रणबीर सिंह चौधरी, रा.बा.इ.का. सिदोली से प्रधानाचार्य रणजीत सिंह चौधरी, धारकोट विद्यालय से सबिता शैली तथा उद्यान विभाग से उद्यान सहायक बैसाख सिंह असवाल के सेवानिवृत्त होने पर भी उनके संस्थानों और विभागों में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किए गए।

समारोहों में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी सेवा यात्रा का अंत नहीं, बल्कि समाज और परिवार के लिए एक नई भूमिका की शुरुआत होती है। इस दौरान कई स्थानों पर माहौल भावुक भी दिखा, जहां सहकर्मियों ने अपने साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं।

इस अवसर पर वार्ड न6 की कीर्तन मंडली महिलाओं ने कीर्तन भी किया तथा सेवानिवृत्त अध्यापक गबर सिंह कफरुवान, सामाजिक कार्यकर्ता आनन्द सिंह कण्डारी, गोविन्द सिंह बिष्ट, सुबेदार खुशाल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह सगोई, अर्जुन सिंह नेगी, नीलम कण्डारी, कविता असवाल, सरस्वती असवाल, सरिता भण्डारी, लक्ष्मी प्रसाद खाली, शतीस शैली आदि लोग सम्मलित रहे।

Next Post

चमोली : हिमालय उदय चिल्ड्रन अकादमी पीपलकोटी का परीक्षा परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

पीपलकोटी/चमोली : हिमालय उदय चिल्ड्रन अकादमी, पीपलकोटी में शैक्षिक सत्र 2026-27 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा प्रगति पत्र वितरित किए गए। विद्यालय में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में थाना प्रभारी पीपलकोटी पूनम […]

You May Like