बदरीनाथ : बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों ने किया स्वागत

Team PahadRaftar

बदरीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों ने किया स्वागत

संजय कुंवर 

बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, बीकेटीसी के सीईओ विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान सांसद व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहे। धाम पहुंचने पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित राजेश मेहता, अमित सती और प्रवेश डिमरी ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री धामी बदरीनाथ धाम में रात्रि प्रवास कर कपाट खुलने के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Next Post

बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने को तैयार, अंतिम चरण में तैयारियां

जय बदरी विशाल के जयघोष के बीच खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट 25 कुंतल फूलों से सजेगा मंदिर, सीएम धामी धाम में; सुबह 6:15 बजे शुभ मुहूर्त संजय कुंवर बदरीनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को प्रातः […]

You May Like