चमोली : बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठी मांग

Team PahadRaftar

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठी मांग

राज्यसभा सांसद से मिले भाजपा नेता कृष्णमणि थपलियाल
 कई गांवों को मिलेगा विकास और रोजगार का लाभ

गोपेश्वर, संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमणि थपलियाल ने राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात कर गोपेश्वर से मारवाड़ी तक प्रस्तावित मोटर मार्ग को बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग उठाई। इस संबंध में सांसद को ज्ञापन भी सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि गोपेश्वर, कुंजों मैकोट, मठ, बेमरू, स्यूण, डुमक, कलगोठ, उर्गम, देवग्राम, भरकी भेंटा, अरोसी, थेंग, चांई होते हुए मारवाड़ी तक अधिकांश सड़क मार्ग पहले से निर्मित है। केवल स्यूण से डुमक-कलगोठ तक लगभग सात से आठ किलोमीटर तथा अरोसी से थेंग तक करीब छह से सात किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शेष है।

कृष्णमणि थपलियाल ने कहा कि इस मार्ग को विकसित करने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 बाधित होने की स्थिति में यात्रा संचालन सुचारू रखा जा सकेगा। साथ ही सड़क से जुड़े गांवों के विकास को भी नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इस दौरान राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने मार्ग का शीघ्र सर्वे कराकर इसे बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। थपलियाल ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकात कर सड़क मार्ग के विस्तारीकरण की मांग रखेंगे।

Next Post

चारधाम यात्रा : दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा गया एम्स

चारधाम यात्रा : दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा गया एम्स गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान चमोली जिला प्रशासन की तत्परता से गुरुवार को दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। दोनों श्रद्धालुओं का वहां उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार […]

You May Like