
अखिलेश सती
कर्णप्रयाग : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सिद्धपीठ नंदादेवी मंदिर, देवराड़ा स्थित ननिहाल में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हरियाली डाली गई। नवरात्र के शुभारंभ पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां नंदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हरियाली डालने की रस्म संपन्न हुई। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मंशाराम गौड़, मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन हटवाल, नगर अध्यक्ष सुनीता रावत, सभासद तेजपाल सिंह, केदार पंथ, अबल सिंह और जगदीश पुरोहित मौजूद रहे।

