चमोली : आईटीबीपी के हिमवीरों ने बदरीनाथ धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

Team PahadRaftar

आईटीबीपी के हिमवीरों ने बदरीनाथ धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

संजय कुंवर बदरीनाथ, संवाददाता : सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए 23वीं वाहिनी आईटीबीपी माणा चौकी के हिमवीर जवानों ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।

महावीर सिंह नेगी, डीसी आईटीबीपी और असिस्टेंट कमांडेंट योगेश्वर प्रसाद जोशी के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में जवानों ने मंदिर परिसर, तप्तकुंड, ब्रह्मकपाल, गांधी घाट और अलकनंदा तट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की।

करीब 60 से 70 जवानों ने अभियान में भाग लेते हुए धाम में फैले प्लास्टिक, कपड़े और अन्य कचरे को एकत्र कर हटाया। तप्तकुंड क्षेत्र, नारद कुंड की तलहटी और अलकनंदा नदी के पावन तटों पर फैली गंदगी को भी साफ किया गया।

आईटीबीपी जवानों ने श्रद्धालुओं से बदरीनाथ धाम की पवित्रता बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। जवानों ने कहा कि धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है।

स्वच्छता अभियान के दौरान धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी आईटीबीपी के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : 25 साल बाद महा बन्याथ की पूर्णाहुति में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

25 साल बाद महा बन्याथ की पूर्णाहुति में उमड़ा आस्था का जनसैलाब लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। तल्लानागपुर की आस्था के केंद्र भगवती चण्डिका की तपस्थली चोपता फलासी में 25 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय महा बन्याथ शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। पूर्णाहुति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं, धियाणियों […]

You May Like