ऊखीमठ में खुली बैंक ऑफ इंडिया की शाखा, स्थानीय लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Team PahadRaftar

नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने किया शुभारंभ, बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को दी विभिन्न सेवाओं की जानकारी

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)। ऊखीमठ नगर क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। यहां बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शाखा खुलने से ऊखीमठ सहित आसपास के गांवों के लोगों, व्यापारियों और काश्तकारों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाएं मिलने की उम्मीद है। इससे बैंक संबंधी कार्यों के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत भी कम होगी।

शाखा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, उद्योगपति खुशहाल नेगी और व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी और ग्राहक उपस्थित रहे। लोगों ने क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार को महत्वपूर्ण कदम बताया।

बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक आंचल भानु प्रताप नबियाल ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1906 में स्थापित बैंक की देशभर में 5,321 शाखाएं हैं, जबकि उत्तराखंड में 51 शाखाएं संचालित हैं। बैंक की विदेशों में भी शाखाएं हैं।

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोरथ राणा ने बैंक की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि ऊखीमठ धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। केदारनाथ, मध्यमहेश्वर और तुंगनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण भी यहां बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता बनी रहती है। नई शाखा से स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों और क्षेत्र में आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रबल सिंह राणा, विनोद रावत, प्रह्लाद राणा, महावीर सिंह नेगी, महावीर रावत, कर्मवीर बर्त्वाल, योगेंद्र राणा, पूर्व सभासद बलवंत रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी और ग्राहक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : विजयदशमी पर तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

20 अक्टूबर को पंचांग गणना के बाद होगी घोषणा, पंच पूजाओं और देवडोलियों के शीतकालीन प्रवास का कार्यक्रम भी होगा निर्धारित संजय कुंवर  बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए कब बंद होंगे, इसकी तिथि विजयदशमी पर 20 अक्टूबर को तय की जाएगी। मंदिर परिसर में भगवान […]

You May Like