ज्योतिर्मठ : सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावकों की गोष्ठी सम्पन्न

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षाओं के छात्र – छात्राओं की अभिभावक गोष्ठी सम्पन्न।

विद्या भारती से सम्बद्ध सरस्वती परीक्षा के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं की अभिभावक गोष्ठी विद्यालय में आयोजित की गई गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के अभिभावक पीजी कॉलेज ज्योर्तिमठ के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र सिंह राणा ने की गोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष और विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया।

इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा से संबंधित विधिक विषय पर कक्षा 10 के कक्षा आचार्य भारत सिंह भंडारी कक्षा 12 के कक्षा आचार्य हरेंद्र सिंह नेगी ने अपने विचार व्यक्त किये और अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों की नियमित गृह कार्य बस्ता का निरीक्षण घर पर किया जाए बोर्ड परीक्षा की छात्रा को घर पर 3 घंटे अभ्यास कार्य एवं 3 घंटे नियमित स्वाध्याय करने की आवश्यकता है, इसमें अभिभावकों की अहम भूमिका है। विद्यालय की प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अभिभावकों से अपने पाल्यों के अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति, घर पर दिनचर्या का पालन पर ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालय के साथ ही घर का वातावरण संस्कारक्षम कैसे बने इस पर बल दिया। विद्यालय का वर्ष 2025 -26 का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहे इसके लिए विद्यालय ने वर्ष भर से विस्तृत कार्य योजना बनाई है अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा है कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान समय में छात्रों के ध्यान भटकने के लिए बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं अभिभावकों को अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देना होगा। तथा सोशल मीडिया का उपयोग सतर्कता पूर्वक करना होगा और विद्यालय से सतत संपर्क स्थापित करने से छात्र विद्यालय की समस्याओं का निदान आसानी से हो सकता है।

इस अवसर पर कक्षा 10 और 12 के 85 अभिभावक गोष्ठी में उपस्थित थे। तथा विद्यालय के आचार्य भारत सिंह भंडारी, हरेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश पवार, कैलाश भट्ट नितिन भट्ट, मनोज बुटोला, रविंद्र कुमार आशुतोष, चंद्रकला, आरती, संगीता, करिश्मा,सलोनी उपस्थित रहे।

Next Post

गौचर : हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी आयोजित

हिन्दी दिवस पर बुलंदी साहित्य सभा समिति गौचर शाखा ने किया काव्य गोष्ठी आयोजित केएस असवाल  गौचर : नगरपालिका क्षेत्र गौचर में बुलंदी साहित्य सभा समिति गौचर शाखा द्वारा हिन्दी दिवस के मौके पर काव्य गोष्ठी का सुंदर आयोजन किया गया। श्रीमती बीना मैठाणी एवं डॉ. दिनेश चंद्र भट्ट की […]

You May Like