बदरीनाथ : धामी के जन्मदिन पर बदरीनाथ धाम में हवन, दीर्घायु की कामना

Team PahadRaftar

वेद पाठ और अभिषेक-पूजन के साथ हुआ अनुष्ठान, प्रदेश की खुशहाली के लिए श्रीहरि से मांगी मनौती

संजय कुंवर, बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर बुधवार को बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। होटल एसोसिएशन बदरीनाथ के पदाधिकारियों और बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार की अगुवाई में श्री बदरीनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के नाम से वेद पाठ, अभिषेक-पूजन और हवन अनुष्ठान कराया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए हवन में मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही भगवान बदरी विशाल से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मनौती मांगी गई।

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि देवभूमि के आराध्य भगवान बदरी विशाल के दरबार में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : इंस्पायर अवार्ड में चमोली ने हासिल किया शत-प्रतिशत नामांकन

520 विद्यालयों के 2518 विद्यार्थियों ने भेजे नवाचारी विचार, 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का मिलेगा अवसर केएस असवाल गोपेश्वर। विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में चमोली ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के सभी 520 पात्र विद्यालयों ने […]

You May Like