थराली : छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन बांटकर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Team PahadRaftar

छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन बांटकर मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

गिरीश चंदोला 

थराली/नारायणबगड़। ‘स्वस्थ नारी, सशक्त समाज’ की थीम के तहत सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारायणबगड़ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थराली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए और मासिक धर्म स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखने, सैनिटरी नैपकिन का सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से उपयोग करने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में बताया गया। छात्राओं ने भी स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े सवालों की जानकारी ली।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने कहा कि किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त झिझक और संकोच को दूर कर किशोरियों तक सही जानकारी पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, उपाध्यक्ष आशा डिमरी, खंड शिक्षा अधिकारी अनिनाथ, प्रधानाचार्य कुंवर सिंह भंडारी, मिथलेश चंद्र सती, चंद्र प्रकाश गौड़, पुष्पा कनवासी, रेखा तोपाल, निशा, अवंतिका, महिपाल सिंह और दर्शन गिरी समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर मंथन

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर मंथन केएस असवाल   संवाददाता, गोपेश्वर : जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन […]

You May Like