चमोली : मगनलाल शाह महाविद्यालय में एनएसयूआई का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत

Team PahadRaftar

मगनलाल शाह महाविद्यालय में एनएसयूआई का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत

केएस असवाल नारायणबगड़। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने खुशी जताई।

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हिमांशु नेगी ने 96 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के राजवर्धन बुटोला को 20 मतों से हराया। राजवर्धन को 76 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रिया ने 97 मत हासिल कर प्रियांशु बिष्ट को 24 मतों से पराजित किया।

सचिव पद पर पल्लवी ने 106 मत प्राप्त कर संगीता को 41 मतों से हराया। सहसचिव पद पर करीना ने 108 मत हासिल कर रितिका को 44 मतों के अंतर से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर ईशा ने 103 मत प्राप्त कर अंजली को 36 मतों से हराया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गौरव टम्टा ने 94 मत प्राप्त कर भूमिका को 22 मतों से पराजित किया। जीत के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्र हितों को प्राथमिकता देने और महाविद्यालय की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

इस अवसर पर निर्वाचन प्रभारी अनिल कुमार सैनी, प्राचार्य वीरेंद्र कुमार सैनी, मोनिका, सूरज मानी कुड़ियाल, सिमरन कोर और रजनीश सती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : गोपेश्वर महाविद्यालय में एनएसयूआई का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पद जीते

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में एनएसयूआई का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पद जीते गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर किशन सिंह बर्तवाल ने एबीवीपी के कपिल नेगी को 655 मतों से हराया। किशन […]

You May Like