गोपेश्वर : गोपेश्वर महाविद्यालय में एनएसयूआई का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पद जीते

Team PahadRaftar

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में एनएसयूआई का दबदबा, अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पद जीते

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर किशन सिंह बर्तवाल ने एबीवीपी के कपिल नेगी को 655 मतों से हराया। किशन को 1114 और कपिल को 459 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर आदित्य नेगी ने सौरभ सिंह पंवार को 466 मतों से पराजित किया। आदित्य को 978 और सौरभ को 512 मत मिले। सचिव पद पर सोहन लाल ने पवन कुमार को 321 मतों से शिकस्त दी। सोहन को 936 और पवन को 615 मत प्राप्त हुए।

सहसचिव पद पर तनिशा ने दिव्या को 151 मतों से हराया। तनिशा को 814 और दिव्या को 663 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अपेक्षा ने जीत दर्ज की। उन्हें 835 मत मिले, जबकि प्रियंका को 396 और आंचल मुनियाल को 283 मत प्राप्त हुए।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ललित सिंह कुंवर ने 1175 मत हासिल कर प्रशांत पाटिल को 820 मतों के बड़े अंतर से हराया। प्रशांत को 355 मत मिले।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने कॉलेज परिसर में जश्न मनाया।

 

Leave a Reply

Next Post

देहरादून शहर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मनीषा अध्यक्ष निर्वाचित

संजय कुंवर, देहरादून : राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मतदान हुआ। सहसचिव पद पर रितिका पाल निर्विरोध निर्वाचित हुईं। अध्यक्ष पद पर मनीषा प्रवीन ने 244 मत हासिल कर आदित्य पांडेय […]

You May Like