चमोली : कल पीपलकोटी में मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

Team PahadRaftar

17 नवंबर को चमोली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 12:45 बजे देहरादून के लिए होंगे रवाना

पीपलकोटी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 17 नवंबर को चमोली जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह पीपलकोटी में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से सेमलडाला हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह पीपलकोटी में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे सेमलडाला हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : सरकारी योजनाओं का लाभ हर गांव और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत लस्यारी, दुर्मी और गौणा शक्ति केंद्रों में हुई बैठकें, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क का आह्वान चमोली : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा ने गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम […]

You May Like