चमोली : सहकारिता से गांवों की बदलेगी तस्वीर : गजेंद्र रावत

Team PahadRaftar

निजमुला सप्तकुंड घाटी में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत, युवाओं और महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

चमोली। जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत के दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके गृह क्षेत्र निजमुला सप्तकुंड घाटी में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। व्यारा गांव में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

गजेंद्र रावत ने कहा कि सहकारिता को गांवों की आर्थिक मजबूती का आधार बनाया जाएगा। अधिक से अधिक ग्रामीणों को सहकारी गतिविधियों से जोड़ने के साथ महिलाओं और युवाओं को बैंक की योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंक की ऋण योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें रोजगार के लिए गांव से बाहर न जाना पड़े और वे स्थानीय स्तर पर व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सहकारिता के माध्यम से गांवों के सर्वांगीण विकास और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि गजेंद्र रावत के दूसरी बार जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बनने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। सहकारिता के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, प्रधान संगठन चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, सुरेंद्र गड़िया, व्यारा ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र फर्स्वाण, पूर्व प्रधान बृज कुमार, ग्राम प्रधान मोली भगत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, सेजी क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, सुंदर फर्स्वाण, गुड्डू बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ सेंजवाल, सेजी ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल, गोना समिति अध्यक्ष संगीता देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, पगना ग्राम प्रधान देवकी देवी, वन पंचायत सेजी की रुचि देवी और उपप्रधान निजमुला राहुल बिष्ट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अंत में ग्रामीणों ने सहकारिता को मजबूत करने, गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Leave a Reply

You May Like