पौड़ी : ससुर पर बहू को जिंदा जलाने का आरोप, 15% झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती

Team PahadRaftar

ससुर पर बहू को जिंदा जलाने का आरोप, 15% झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती

जसपाल नेगी 

पौड़ी : खिर्सू ब्लॉक के सिलाण गांव में एक विवाहिता को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुर पर पेट्रोल छिड़ककर बहू को आग लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष पर पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बनाने की बात भी कही है।

घायल उमा देवी को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार वह करीब 15 प्रतिशत झुलसी है, हालांकि खतरे से बाहर है और उसका उपचार जारी है।

मायके पक्ष का आरोप है कि घटना 16 अप्रैल को हुई, लेकिन उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। उधर, पीड़िता के पति संतोष बिष्ट का कहना है कि रसोई में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। फिलहाल पीड़िता स्पष्ट बयान देने की स्थिति में नहीं है।

पीड़िता के चाचा किरपाल सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी ने खुद ससुर द्वारा जलाने की बात कही है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Next Post

पौड़ी : संस्थागत प्रसव से मातृ-शिशु सुरक्षा होगी मजबूत: सीएमओ

संस्थागत प्रसव से मातृ-शिशु सुरक्षा होगी मजबूत: सीएमओ जसपाल नेगी पौड़ी : गृह आधारित प्रसवों की संख्या शून्य करने के लक्ष्य के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में विकासखंड थलीसैंण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को […]

You May Like