गौचर : बदरीनाथ हाईवे कमेडा में आज पांच घंटे रहा अवरुद्ध, नौनिहाल नहीं पहुंच पाए स्कूल

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : चमोली के प्रवेश द्वार करेड़ा के जखेड़ भूस्खलन क्षेत्र में भारी मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को पांच घंटे के आसपास बंद रहा। इससे गौचर से नगरासू स्कूल में जाने वाले बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाए।

कमेड़ा का जखेड़ भूस्खलन क्षेत्र वर्षों से शासन प्रशासन के लिए परेशानी का शबब बना हुआ है। हालांकि एनएचआईडीसीएल ने इस भूस्खलन क्षेत्र का कुछ महीने पहले ट्रीटमेंट करना शुरू कर दिया था। लेकिन बरसात शुरू होने के बाद फिर से पहले जैसी स्थिति हो गई है। अब तो नौबत ऐसी आ गई है कि हल्की बारिश में भी सड़क बंद होना आम बात हो गई है। सोमवार को भी इसी स्थान पर नौ घंटे से अधिक समय तक मार्ग बंद रहा था। वृहस्पतिवार को भी इस स्थान पर सुबह चार बजे के आसपास भारी मलवा आने से मार्ग बंद हो गया था। जिसे नौ बजे के आसपास खोला जा सका। मार्ग बंद होने की वजह से गौचर क्षेत्र के 80 के आसपास नगरासू सेक्रेर्ट हार्ट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र – छात्राएं भी स्कूल नहीं जा पाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या टिसा व प्रबंधक फादर जौहनी ने बताया कि फिलहाल गौचर क्षेत्र के बच्चों को आन लाइन माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। उनका कहना है कि एन एच आई डी सी एल द्वारा मार्ग बंद होने की कोई सूचना नहीं दी जाती है। वे स्वयं देखने के बच्चों को सूचना देते हैं। यही हाल कमेड़ा पेट्रोल पंप के समीप लगभग पांच सौ मीटर का भी है इस स्थान पर भी सड़क पूरी तरह से धंस रही है। वाहनों का खासकर हल्के वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जखेड़ भूस्खलन क्षेत्र में रात्रि के समय लाइट की व्यवस्था भी नहीं की गई है। अंधेरा होने के कभी कभी टार्च की लाइट से काम चलाया जा रहा है। बहरहाल कमेड़ा क्षेत्र के दोनों भूस्खलन क्षेत्र नासूर बनते जा रहे हैं।

Next Post

चमोली : छोटी काशी शिव मंदिर में तीन कुंतल घी का दीपक जलाया

संजय कुंवर  चमोली : तमिलनाडु के स्वामी तिरूज्ञानंदा जी महाराज द्वारा शिव नगरी छोटी काशी हाट शिव मंदिर में तीन कुंतल घी का दीपक जलाया गया। भक्तों ने पूजा – अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के स्वामी तिरूज्ञानंदा […]

You May Like