गौचर : हरेला पर्व पर झिरकोटी में रोपे 100 पौधे

Team PahadRaftar

हरेला पर्व पर झिरकोटी में रोपे 100 पौधे

पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

केएस असवाल गौचर। विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत झिरकोटी की ग्राम सभा में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान के नेतृत्व में वन पंचायत एवं वन विभाग की भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए।

पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम सभा की उपप्रधान राजेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रंजना देवी, राकेश चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, जगदीश सिंह चौहान, वन विभाग के वन दरोगा मोहित सिंह रावत, बीट अधिकारी कुमारी रक्षा, पूजा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम सभा में पौधारोपण और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : ज्योतिर्मठ में शिवपुराण कथा के पांचवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

भगवान शिव के दिव्य चरित्र का किया गुणगान, भजनों और शिव महानाम संकीर्तन से शिवमय हुआ वातावरण संजय कुंवर ज्योतिर्मठ (चमोली)। चातुर्मास्य व्रत एवं साधना के तहत आयोजित शिवपुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। भजनों […]

You May Like