
केन्द्रीय विद्यालय गौचर का इंटर परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
अर्णव सती ने 93.60 प्रतिशत अंक लेकर किया टॉप
केएस असवाल संवाददाता, गौचर : केन्द्रीय विद्यालय गौचर का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं।

परीक्षा परिणाम में अर्णव सती ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी अनुष्का ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में देवयानी ने 89 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
वहीं वाणिज्य संकाय में प्रशांत सिंह ने 93.2 प्रतिशत, आयुष नेगी ने 92.2 प्रतिशत तथा आदित्य राज ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर सूची में स्थान बनाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षक अंकुश डंडरियाल, डॉ. विवेक नैथानी, अभिनव वशिष्ठ, राजकुमार यादव, सचिन सोनवाल, भूपिंदर, कल्पना अग्रवाल एवं अर्चना कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
अर्णव सती के माता-पिता वृजमोहन सती एवं रेखा सती ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों को सफलता मिली है।

