गौचर : निर्माणाधीन रेलवे टनल का एनडीआरएफ ने किया निरीक्षण

Team PahadRaftar

निर्माणाधीन रेलवे टनल का एनडीआरएफ ने किया निरीक्षण

आपदा की स्थिति में त्वरित राहत-बचाव को लेकर परखी तैयारियां

केएस असवाल संवाददाता, गौचर : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 15वीं वाहिनी की टीम ने बुधवार को गौचर-मरोड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे टनल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फेमिलराइजेशन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस निरीक्षण का उद्देश्य भविष्य में टनल के भीतर किसी भी आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रेस्क्यू अभियान सुनिश्चित करना था।

संतोष कुमार, सेनानी 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर आनंद सिंह दिगारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने टनल का भ्रमण किया। इस दौरान टीम को टनल की सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध उपकरणों, इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने संभावित आपदा की परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक बिंदुओं का भी अध्ययन किया।

इस अवसर पर मेगा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के. रेड्डी, सेफ्टी ऑफिसर गगनदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठी मांग

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठी मांग राज्यसभा सांसद से मिले भाजपा नेता कृष्णमणि थपलियाल  कई गांवों को मिलेगा विकास और रोजगार का लाभ गोपेश्वर, संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमणि थपलियाल ने राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात कर गोपेश्वर से मारवाड़ी […]

You May Like