गोपेश्वर : जहर की राह फिल्म ने विद्यार्थियों को दिखाई नशे की हकीकत

Team PahadRaftar

ग्वाड़ देवलधार में नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया प्रश्नोत्तरी में हिस्सा

केएस असवाल गोपेश्वर/चमोली। नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, कारणों, रोकथाम और उपचार के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘जहर की राह’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त में आने के कारणों के साथ ही इसके मानसिक, शारीरिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

नशे से संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता से जुड़े सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अतिथियों को नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे। शिक्षा, खेल, योग, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिल सकती है।

गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास

नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के निदेशक सुनील पुंडीर ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को गांव-गांव और विद्यालय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नशामुक्त युवा ही स्वस्थ और सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम चमोली पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पुनीत कुमार, नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के निदेशक सुनील पुंडीर, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. भगत सिंह राणा ‘हिमाद’, मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, युवा मोर्चा प्रभारी जितेंद्र सिंह नेगी, पर्यावरणविद् धन सिंह घरिया, सुधीर तिवारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एसओजी टीम गोपेश्वर, प्रभारी प्रधानाचार्य मालती चौहान, श्रीमती रजनी पंवार — बाल संरक्षण अधिकारी,श्रीमती निर्मला कंडवाल चाइल्ड हेल्प लाइन सुपरवाइजर,श्री अनिल सिंह नेगी  सामाजिक कार्यकर्ता,श्रीमती पूजा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गैरसैंण : बेनीताल मेले में गूंजा गैरसैंण राजधानी का मुद्दा

बाबा मोहन उत्तराखंडी को श्रद्धांजलि देकर पहाड़ की राजधानी का सपना पूरा करने का लिया संकल्प केएस असवाल गैरसैंण। बेनीताल में आयोजित बाबा मोहन उत्तराखंडी शहीद स्मृति मेले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गौचर एवं जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बाबा मोहन उत्तराखंडी के स्मारक पर […]

You May Like