चमोली : 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, साढ़े तीन कुंतल फूलों से होगा भव्य श्रृंगार

Team PahadRaftar

23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, साढ़े तीन कुंतल फूलों से होगा भव्य श्रृंगार

संजय कुंवर गोविंदघाट : सिखों के पवित्र तीर्थस्थल की यात्रा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ऋषिकेश से लेकर गोविंदघाट, गोविंद धाम और हेमकुंड साहिब तक गुरुद्वारों में रंग-रोगन और साज-सज्जा का कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस बार हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को करीब साढ़े तीन कुंतल ताजे फूलों से सजाया जाएगा। यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 20 मई को ऋषिकेश गुरुद्वारा साहिब से वर्ष का पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में रवाना होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 21 मई को जत्था गोविंदघाट पहुंचेगा, जबकि 22 मई को श्रद्धालु गोविंद धाम पहुंचेंगे। इसके बाद 23 मई को संगत हेमकुंड साहिब रवाना होगी और विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे।

उधर, यात्रा मार्ग पर जमी बर्फ हटाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। भारतीय सेना और ट्रस्ट के सेवादार लगातार आस्था पथ को सुगम बनाने में जुटे हुए हैं। ट्रस्ट प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि इस बार यात्रा का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ होगा।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : पौड़ी में गर्मियों में भी उग रहा बटन मशरूम, स्थानीय महिलाओं को मिला रोजगार

पौड़ी में गर्मियों में भी उग रहा बटन मशरूम, स्थानीय महिलाओं को मिला रोजगार जसपाल नेगी पौड़ी : जनपद में पहली बार गर्मियों के मौसम में भी बटन मशरूम का उत्पादन शुरू हो गया है। ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना के तहत विकासखंड पौड़ी में स्थापित “हिलांस मशरूम इकाई” […]

You May Like