ऊखीमठ : रुद्रप्रयाग को मिले नए जिला सूचना अधिकारी, कृपाल लाल टम्टा ने संभाला कार्यभार

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में सूचना विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, सूचना निदेशालय देहरादून स्थानांतरित हुए पूर्व जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर को जिला सूचना कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीरेश्वर तोमर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग ने जनपद की विकास योजनाओं, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा श्री केदारनाथ यात्रा से जुड़ी सूचनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल, सहज और सहयोगात्मक व्यवहार को भी सभी ने यादगार बताया।

वीरेश्वर तोमर ने अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग में मिला सहयोग उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कार्य करने का अनुभव उनके जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहेगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद कृपाल लाल टम्टा ने कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन, मीडिया और विभागीय कर्मचारियों के समन्वय से सूचना विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा जनसंचार को मजबूत करने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने कृपाल लाल टम्टा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सहायक लेखाकार नितीश फरासी, कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी, डाटा एंट्री ऑपरेटर राकेश नौटियाल, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव विनय भट्ट, नरेंद्र पंवार, दीपक गौस्वामी, भुवनेश नेगी, आनंद सिंह बिष्ट, संजय सिंह सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बदरीनाथ से 9 किमी दूर वसुधारा में उमड़ रहे श्रद्धालु, मान्यता- पापियों पर नहीं पड़ती जलधारा, ट्रैक पर खिले रंग-बिरंगे मशरूम बने आकर्षण

संजय कुंवर बदरीनाथ | चारधाम यात्रा के बीच बदरीनाथ धाम से करीब नौ किलोमीटर दूर स्थित पौराणिक वसुधारा जलप्रपात इन दिनों श्रद्धालुओं और प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा मंजिल बना हुआ है। मानसून के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। माणा […]

You May Like