थराली : आपदा प्रभावितों को राहत का संबल, 80 परिवारों में बांटे 55 लाख के चेक

Team PahadRaftar

गिरीश चंदोला थराली : वर्ष 2025 की आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को ब्लॉक सभागार थराली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) और मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने लाभार्थियों को चेक सौंपे।

ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के तहत 80 आपदा प्रभावित परिवारों को कुल 55 लाख 2 हजार 376 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से नौ प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। लाभार्थियों में देवी जोशी, केदार दत्त, गिरीश जोशी, मदन जोशी सहित अन्य परिवार शामिल रहे।

इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि वर्ष 2025 में थराली और चेपड़ों क्षेत्र में आई आपदा से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राहत एवं पुनर्वास कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिले और वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। विधायक ने अधिकारियों से भी राहत योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने को कहा।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक रीप श्रीकांत यादव, तहसीलदार अक्षय पंकज, राजस्व उपनिरीक्षक रोबिट, रणजीत सिंह, केदार पंत, दिवाकर नेगी, राकेश भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : श्रीराम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, राम के आदर्शों पर चला मंथन

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। क्यूंजा घाटी के प्राचीन रंगेश्वर महादेव मंदिर कण्डारा में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के पांचवें दिन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर रामनाम […]

You May Like