बड़ी खबर : देवप्रयाग शराब ठेके पर घमासान : जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत का इस्तीफे का अल्टीमेटम

Team PahadRaftar

देवप्रयाग शराब ठेके पर घमासान : जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत का इस्तीफे का अल्टीमेटम

7 दिन में ठेका नहीं हटा तो पद छोड़ेंगी, आंदोलन को मिला बड़ा राजनीतिक समर्थन

जसपाल नेगी खास रिपोर्ट

देवप्रयाग में शराब ठेके के विरोध में चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भरपूर पट्टी से जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

पुष्पा रावत ने जिला अधिकारी, टिहरी गढ़वाल को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मुरारी नगर स्थित शराब ठेका सात दिन के भीतर नहीं हटाया गया, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।

गौरतलब है कि वह इस आंदोलन के पहले दिन से ही सक्रिय रूप से महिलाओं के साथ खड़ी हैं और लगातार शराब ठेका हटाने की मांग को मुखर कर रही हैं।

इस ऐलान के बाद आंदोलन को नया बल मिला है और क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का यह कदम उनके संघर्ष को और मजबूती देगा।

अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

Next Post

रूद्रप्रयाग : भरत चौधरी ग्राम प्रधान से कैबिनेट मंत्री तक : संघर्ष, सियासत और सफलता की कहानी

भरत चौधरी ग्राम प्रधान से कैबिनेट मंत्री तक : संघर्ष, सियासत और सफलता की कहानी लक्ष्मण नेगी  रूद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी का राजनीतिक सफर पहाड़ की कठिन चढ़ाइयों जैसा रहा है—जहां ठहराव कम और संघर्ष अधिक दिखता है। ग्राम प्रधान से शुरुआत कर कैबिनेट मंत्री तक पहुंचना उनकी […]

You May Like