बदरीनाथ : रिकॉर्ड तोड़ यात्रा के बीच बदरीनाथ में ट्रैफिक संभाल रही पुलिस, चंदन नागरकोटी की मुस्तैदी चर्चा में

Team PahadRaftar

रिकॉर्ड तोड़ यात्रा के बीच बदरीनाथ में ट्रैफिक संभाल रही पुलिस, चंदन नागरकोटी की मुस्तैदी चर्चा में

संजय कुंवर बदरीनाथ। चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। कपाट खुलने के बाद से अब तक करीब 6.50 लाख श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। यात्रियों और वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच बदरीनाथ धाम की ट्रैफिक व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, लेकिन पुलिस टीम मुस्तैदी से व्यवस्था संभालती नजर आ रही है।

धाम में देव दर्शनी क्षेत्र, बस टर्मिनल, मुख्य हाईवे, होटल पार्किंग, बीआरओ तिराहा, अराइवल प्लाजा और देवलोक स्टैंड क्षेत्र में दिनभर वाहनों का भारी दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद बदरीनाथ पुलिस यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी नवनीत भंडारी के निर्देशन में पुलिस टीम ट्रैफिक संचालन को व्यवस्थित ढंग से संचालित कर रही है। भारी भीड़ के बावजूद लगने वाले जाम को समय रहते खुलवाया जा रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।

धाम के पेट्रोल पंप और बस स्टैंड क्षेत्र को सबसे बड़ा ट्रैफिक हॉटस्पॉट माना जा रहा है। यहां पुलिस कर्मी चंदन नागरकोटी सुबह से देर शाम तक लगातार यातायात नियंत्रित करते नजर आ रहे हैं। भारी वाहनों और यात्री गाड़ियों की भीड़ के बीच जाम खुलवाने में उनकी सक्रियता और अनुभव की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं।

स्थानीय युवा होटल कारोबारी एवं समाजसेवी सचिन गुनियाल और नवीन भिलंगवाल भी ट्रैफिक जाम खुलवाने में पुलिस की मदद कर सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

होटल एसोसिएशन बद्रीनाथ और व्यापार मंडल ने भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बदरीनाथ पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की है।

Next Post

चमोली : गौचर में दर्दनाक हादसा, चारधाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की बस से कुचलकर मौत

गौचर में दर्दनाक हादसा, चारधाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की बस से कुचलकर मौत केएस असवाल गौचर। चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला ग्राउंड में बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे हुआ। सूचना […]

You May Like