जोशीमठ : सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पर मंथन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला और कार्यक्रम अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा अध्यापकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, उपस्थिति और कक्षा में प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी।

अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने विद्यालय की खेल, विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक गतिविधियों में मिली उपलब्धियों की जानकारी साझा की। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, करियर काउंसलिंग और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के बेहतर समन्वय से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। नियमित संवाद से छात्रों की कमजोरियों को उनकी ताकत में बदला जा सकता है।

कार्यक्रम में अभिभावक रश्मि भट्ट, रवीन्द्र सिंह और विक्रम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने विचार रखे। संचालन हरेंद्र सिंह नेगी और भारत सिंह भंडारी ने किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, नितिन भट्ट, आशुतोष डोभाल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

देहरादून : देशी आमों की मिठास के साथ जैव विविधता संरक्षण का संदेश, नवदान्य में सजा आम विविधता महोत्सव

देहरादून। जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्यरत नवदान्य में रविवार को आम विविधता महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में देशी आमों की नौ पारंपरिक किस्मों, उनसे तैयार व्यंजनों और भारतीय खाद्य संस्कृति की झलक देखने को मिली। करीब 80 प्रतिभागियों ने देशी आमों का स्वाद चखा और जैव विविधता […]

You May Like