ऊखीमठ में प्रवेश उत्सव की धूम, 878 नौनिहालों ने स्कूलों में लिया दाखिला

Team PahadRaftar

रंगारंग कार्यक्रमों, तिलक और पुष्पमालाओं से हुआ स्वागत, शिक्षा के प्रति दिखा उत्साह

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ऊखीमठ विकासखंड के सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसरों में रंगारंग कार्यक्रम, स्वागत गीत, तिलक, पुष्पमालाएं और प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे नवप्रवेशी बच्चों में शिक्षा के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में कुल 878 नौनिहालों ने प्रवेश लिया

प्रवेश उत्सव का मुख्य कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में आयोजित किया गया, जहां उप शिक्षा अधिकारी तनुजा देवराड़ी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय पाली फापंज में डायट रतूड़ा के प्रवक्ता डॉ. विनोद यादव और डॉ. विजय कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं की जानकारी दी।

Next Post

चमोली : यूथ कांग्रेस में सूर्या पुरोहित का जलवा बरकरार, दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष

बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम घोषित, जीत के बाद समर्थकों में उत्साह की लहर गोपेश्वर/चमोली। चमोली जनपद में यूथ कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम घोषित होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। इस चुनाव में सूर्या पुरोहित ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार यूथ कांग्रेस चमोली […]

You May Like