पौड़ी : नो व्हीकल डे पर पैदल पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Team PahadRaftar

नो व्हीकल डे पर पैदल पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जसपाल नेगी पौड़ी। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अनोखी पहल देखने को मिली। “सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने “नो व्हीकल डे” मनाते हुए अपने घरों से पैदल कार्यालय पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को वाहनों के अत्यधिक उपयोग से बढ़ते प्रदूषण और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा that छोटे-छोटे प्रयासों से भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। ईंधन बचत आज समय की जरूरत है और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अभियान में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल , असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल , रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : कोटद्वार में सड़क पर उतरी पुलिस-प्रशासन की टीम, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

बिना हेलमेट चलने वाले चार वाहन चालकों के कटे चालान एल्कोमीटर से जांच, ट्रिपल राइडिंग और बिना लाइसेंस वालों पर भी नजर जसपाल नेगी कोटद्वार। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को कोटद्वार में संयुक्त रूप से सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के […]

You May Like