चमोली : पोखरी में छात्राओं को दी विधिक साक्षरता और साइबर सुरक्षा की जानकारी, विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Team PahadRaftar

केएस असवाल पोखरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में सिविल जज न्यायालय पोखरी के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा, वन अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत हरेला अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सिविल न्यायालय पोखरी के न्यायाधीश बशीक अहमद, अधिवक्ता श्रवण सती, अधिवक्ता राधा रानी, पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र राणा तथा पीएलवी अधिकार मित्र ने छात्राओं को विधिक साक्षरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं को कानून की जानकारी रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर थाना पोखरी से दरोगा दलवीर नेगी, प्रशांत बिष्ट, सिपाही भरत टोलिया एवं ललित ने मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी, अवैध रूप से बच्चों को गोद लेने, लालच देकर शोषण, नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अश्लील सामग्री तैयार करने जैसे अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं विजया लक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल, अनुराधा राणा, पूनम नेगी, इन्दु भारती, पुष्पा नेगी, प्राची राणा, निशा, सविता राज, विश्वेश्वरी सजवाण, पूजा गोस्वामी सहित राहुल देवशाली, रेखा सती, दामिनी, सुमन देवी, माहेश्वरी देवी और विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : ओंकारेश्वर मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन, ऊखीमठ को योग-ध्यान नगरी बनाने की मांग

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा लक्ष्मण नेगी, ऊखीमठ पंचकेदार होटल होमस्टे एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के माध्यम से ज्ञापन भेजकर ऊखीमठ स्थित प्राचीन ओंकारेश्वर मंदिर को राज्य के प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन तथा ऊखीमठ […]

You May Like