चमोली : बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा

Team PahadRaftar

बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा

संजय कुंवर बदरीनाथ : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शनिवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए धाम में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ पहुंचे राज्यपाल का स्वागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया। मंदिर परिसर में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने उनका अभिनंदन किया।

तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए राज्यपाल ने मंदिर में सूक्ष्म पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

राज्यपाल ने रिवर फ्रंट और मंदिर परिसर में संचालित मास्टर प्लान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात कर सुझाव सुने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं का अनुशासन अनुकरणीय है। साथ ही उन्होंने धाम में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से भक्ति भाव और अनुशासन के साथ दर्शन करने तथा स्थानीय उत्पादों को खरीदकर स्थानीय लोगों को सहयोग देने की अपील की।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, यात्रा मजिस्ट्रेट रविंद्र ज्वांठा, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एडिशनल एसपी होशियार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित और थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : औली में दिखी दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट, हिमालयन बर्ड काउंट अभियान संपन्न

औली में दिखी दुर्लभ पक्षियों की चहचहाहट, हिमालयन बर्ड काउंट अभियान संपन्न जोशीमठ : के आरआर प्वाइंट फॉरेस्ट क्षेत्र में शनिवार को हिमालयन बर्ड काउंट (एचबीसी) अभियान का पांचवां संस्करण आयोजित किया गया। के तत्वावधान में आयोजित अभियान में पक्षी प्रेमियों ने हिमालयी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन कर […]

You May Like