चमोली : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौचर के मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को हुई परेशानी

Team PahadRaftar

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गौचर के मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को हुई परेशानी

केएस असवाल गौचर। ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों की भारी छूट और नकली दवाइयों के विरोध में बुधवार को गौचर नगर क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। मेडिकल स्टोर बंद रहने से चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों, नगरवासियों और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

व्यापारियों और मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। डॉ. दिनेश जोशी ने कहा कि सरकार को ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर सख्त रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग सस्ती दवाइयों के लालच में ऑनलाइन दवाइयां मंगा रहे हैं, लेकिन कई बार नकली दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है।

व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल और व्यापार मंडल चमोली के जिला महामंत्री सुनील पंवार ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के कारण स्थानीय व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदारों के सामने दुकान का किराया और अन्य खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है, जिससे कई दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।

इस दौरान दिनेश बिष्ट, धनंजय सेमवाल, दीपा पाठक, मयंक खत्री, मगनानंद मिश्रा, अंजली नेगी, सावित्री संजीवनी समेत कई लोगों ने सरकार से ऑनलाइन सामान और दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : लाइन पर काम कर रहे दो मजदूरों को लगा करंट, हालत गंभीर !

लाइन पर काम कर रहे दो मजदूरों को लगा करंट, हालत गंभीर केएस असवाल गौचर। बिजली लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। बुधवार को पुलिस चौकी गौचर को […]

You May Like