
कुमारी शैलजा के स्वागत में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
केएस असवाल गौचर : कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व विधायक केदारनाथ भी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम में, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकेश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, नगर अध्यक्ष खंडूरी, गौचर नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, आदिबद्री ब्लॉक अध्यक्ष, पोखरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नेगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हरीश नयाल, एमएल राज, रजनी लिंगवाल, लीला रावत, अनिता चौहान, मंजू खत्री, ममता रावत, ममता आर्य, उपासना बिष्ट, राकेश शैली, अजय किशोर भंडारी, उमराव सिंह, शिवलाल भारती, नरेंद्र बिष्ट, पूनम रावत और विनोद कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
