चमोली : शंकराचार्य ने स्वीकार किया नंदा देवी बड़ीजात का निमंत्रण, यात्रा में शामिल होने का दिया आश्वासन

Team PahadRaftar

चमोली /नंदानगर। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने आगामी श्री नंदा देवी बड़ीजात-2026 का निमंत्रण स्वीकार करते हुए यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को उनके नंदाधाम कुरुड़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं और बड़ीजात समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। शंकराचार्य ने सिद्धपीठ मां नंदा […]

बदरीनाथ : घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स, SDRF और ITBP ने सकुशल निकाला

Team PahadRaftar

संजय कुंवर बदरीनाथ। मुछुकुंद गुफा के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्र मूसा पानी के समीप घने कोहरे और खराब मौसम में रास्ता भटक गए 15 सदस्यीय ट्रैकिंग दल को SDRF और ITBP की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अभियान के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग ट्रैकर को विशेष सहायता देकर सुरक्षित […]

पहाड़ की बेटी का राष्ट्रीय सम्मान : संघर्षों से निकली आवाज को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार

Team PahadRaftar

लोक संस्कृति की साधक हेमा नेगी करासी ने उत्तराखंड के जागरों और लोकगीतों को दिलाई नई पहचान संजय चौहान पहाड़ की पगडंडियों, खेत-खलिहानों और लोकजीवन की मिठास से निकले स्वर जब राष्ट्रीय मंच पर गूंजते हैं तो यह केवल किसी कलाकार की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि पूरी संस्कृति का सम्मान […]

चमोली : आयुष चिकित्सकों का फूटा गुस्सा, चौथे दिन भी जारी रहा आंदोलन

Team PahadRaftar

आयुष चिकित्सकों का फूटा गुस्सा, चौथे दिन भी जारी रहा आंदोलन गोपेश्वर, केएस असवाल संवाददाता। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, चमोली का आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया […]

चमोली : देवाल-घेस मोटरमार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, चार घायल

Team PahadRaftar

देवाल, गिरीश चंदोला संवाददाता। चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुनार बैंड के पास एक कमर्शियल बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों […]

गैरसैंण : सड़क निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा, तीन कोलतार ड्रम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Team PahadRaftar

गैरसैंण, गिरीश चंदोला संवाददाता। सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले बिटुमेन (कोलतार) के ड्रम चोरी करने के मामले का गैरसैंण पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन बिटुमेन ड्रम भी बरामद किए हैं। मामले में […]

चमोली : आपदा पुनर्वास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश

Team PahadRaftar

गोपेश्वर, गिरीश चंदोला संवाददाता। नन्दानगर और थराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। […]

बदरीनाथ : जेठ पूजै पर बामणी गांव पहुंचे यक्षराज कुबेर, भक्ति में सराबोर हुआ बदरीनाथ धाम

Team PahadRaftar

संजय कुंवर बदरीनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को पारंपरिक धार्मिक उत्सव जेठ पूजै श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। देवताओं के खजांची और बद्रीश पंचायत के अग्रज देव यक्षराज श्री कुबेर भंडारी की उत्सव डोली बदरीनाथ मंदिर से बामणी गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने […]

चमोली : ह्यूंणा – पोखनी मोटर पुल की डीपीआर में देरी पर ग्रामीणों का आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Team PahadRaftar

जोशीमठ, संवाददाता। अलकनंदा नदी पर प्रस्तावित पाखी-ह्यूँणा- पोखनी मोटर पुल की डीपीआर शासन को न भेजे जाने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्राम पंचायत पोखनी की प्रधान श्रीमती उषा देवी एवं उनके प्रतिनिधि अवतार सिंह भंडारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपकर पुल […]

चमोली : दयाल सिंह बिष्ट बने उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य

Team PahadRaftar

गिरीश चंदोला देवाल (चमोली)। विकासखंड देवाल के सवाड़ गांव निवासी युवा समाजसेवी एवं डीएवी कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट को उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग का सदस्य नामित किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उन्हें […]