गौचर : लगातार चौथी बार उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए चुनी अनन्या

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर (चमोली)। द संस्कार स्कूल की कक्षा सात की छात्रा अनन्या भंडारी ने खेल प्रतिभा के क्षेत्र में एक बार फिर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत 11 वर्ष आयु वर्ग की बालिका श्रेणी में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में अनन्या ने सर्वाधिक अंक हासिल किए। इसके साथ ही उसका लगातार चौथी बार छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।

अनन्या देवेन्द्र सिंह भंडारी की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रबंधक राजेश लिंगवाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने अनन्या को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

You May Like