पौड़ी : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कोटद्वार से दबोचा

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी पौड़ी : रिखणीखाल थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोटद्वार से दबोचा गया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि 29 जून को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। साक्ष्यों के आधार पर रथुवाढाब, रिखणीखाल निवासी देवराज नेगी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपित को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : मद्महेश्वर व तुंगनाथ की डोलियों की अगुवाई भी करे सेना का बैंड: ऐश्वर्या रावत

मद्महेश्वर व तुंगनाथ की डोलियों की अगुवाई भी करे सेना का बैंड: ऐश्वर्या रावत लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोलियों की यात्रा में भी भारतीय सेना की बैंड पार्टी की सहभागिता […]

You May Like