चमोली : शंकराचार्य प्रकट्योत्सव पर ज्योतिष्पीठ में गूंजे भक्ति के स्वर

Team PahadRaftar

ज्योतिष्पीठ में शंकराचार्य प्रकट्योत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : ज्योतिष्पीठ में आदि गुरु आदि शंकराचार्य के प्रकट्योत्सव पर दिनभर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। विभिन्न अनुष्ठानों में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

प्रातःकाल उस पवित्र गुफा में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जहां आदि शंकराचार्य ने ‘प्रस्थानत्रयी’ ग्रंथों पर भाष्य की रचना की थी। इस दौरान गुरु पादुका स्तोत्र का पाठ किया गया। इसके बाद नृसिंह मंदिर प्रांगण में देव विग्रहों के दर्शन-पूजन कर अष्टोत्तर शतनाम से शंकराचार्य की अर्चना और आरती संपन्न हुई।

श्रद्धालुओं ने कल्पवृक्ष, ज्योतिरीश्वर महादेव मंदिर और माता पूर्णा गिरि मंदिर में भी दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

सांयकालीन सत्र में चौसठ योगिनी सभागार में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Next Post

ऊखीमठ : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी वैचारिक मजबूती की सीख

ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी वैचारिक मजबूती की सीख बूथ स्तर तक संगठन मजबूती पर भाजपा का जोर ऊखीमठ। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग के चंद्रपुरी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो […]

You May Like