संजय कुंवर / बदरीनाथ
बदरीनाथ धाम से आगे भारत के प्रथम ऋतु प्रवासी गांव माणा के सामने माता मूर्ति मंदिर क्षेत्र की चट्टान पर बुधवार को अचानक वनाग्नि भड़क उठी। सूखे बुग्याली क्षेत्र में आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। वनाग्नि की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम के साथ आईटीबीपी, सेना और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के अभियान में सहयोग किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और सूखी वनस्पति के कारण आग पर काबू पाने में चुनौती पेश आई। हालांकि, सभी टीमों के संयुक्त प्रयासों से आग को नियंत्रित कर लिया गया।

प्रशासन अब वनाग्नि लगने के कारणों की जांच में जुटा है। वहीं, आग से वन संपदा को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

