गोपेश्वर : बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 21.35 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु

Team PahadRaftar

सोमवार को 14 हजार तीर्थयात्रियों ने किए बदरी विशाल के दर्शन, कपाट बंद होने से पहले बढ़ी रौनक

संजय कुंवर, बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की आमद बढ़ गई है। सोमवार को करीब 14 हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 21 लाख 35 हजार पहुंच गई है। धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होने हैं।

कार्तिक मास में पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थानीय होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर तक लंबी कतारें लग रही हैं। धाम में मई-जून जैसी रौनक नजर आ रही है। दर्शन के बाद तीर्थयात्री बदरीपुरी के रमणीक स्थलों का भी भ्रमण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : रविग्राम रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ। रविग्राम रामलीला मैदान में सोमवार रात सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के वरमाला पहनाने के प्रसंग पर मैदान जय श्रीराम के जयकारों से […]

You May Like