
किलौंडी नारायण में महिला और युवक मंगल दल का गठन
केएस असवाल गोपेश्वर। विकासखंड दशोली की ग्राम सभा किलौंडी नारायण में रविवार को ग्राम प्रधान मीना देवी सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल का गठन किया गया। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में आरती देवी नेगी को महिला मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया। मनीषा देवी को उपाध्यक्ष, अनीता देवी को सचिव, मीना देवी को उपसचिव और सुषमा देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में मंदोदरी देवी, दिगाम्बरी देवी, सुलोचना देवी, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी और अनीता देवी को शामिल किया गया।
वहीं युवक मंगल दल के अध्यक्ष पद पर कुलदीप असवाल का चयन किया गया। संदीप सजवाण को उपाध्यक्ष, रघुनाथ रावत को सचिव और संतोष नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रितेश नेगी, राहुल नेगी, रविंद्र सजवाण, सूरज सजवाण और विपिन असवाल को जिम्मेदारी दी गई।
ग्राम प्रधान मीना देवी सजवाण ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानपति राकेश सजवाण, पूर्व प्रधान दीपक असवाल, प्रेम सिंह कंडारी, अनिल असवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

