चमोली : मोहन नेगी को मिला देवभूमि माटी गौरव सम्मान

Team PahadRaftar

मोहन नेगी को मिला देवभूमि माटी गौरव सम्मान

चमोली। संस्कृति जागरण उत्तराखंड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में चमोली के मोहन नेगी को देवभूमि माटी गौरव सम्मान से नवाजा गया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया।

समारोह में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, फिल्म, लोकगीत, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। लोकगायिका मीना राणा और रेशमा शाह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

सम्मान मिलने पर मोहन नेगी ने आयोजन समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्कृति जागरण उत्तराखंड की टीम ने चमोली से उनके नाम का चयन कर उन्हें सम्मान दिया, यह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आयोजन समिति के विजय पंत, महेंद्र नवानी, ज्योति पंत, दीपक केंतुरा समेत पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

मोहन नेगी उत्तराखंड प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री, प्रधान संगठन चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा चमोली के जिला मीडिया संयोजक हैं।

Leave a Reply

Next Post

देहरादून : जागर की गूंज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची हेमा नेगी करासी

अडानी प्रेजेंट्स अमेजिंग इंडिया अवार्ड से सम्मानित, लोक संस्कृति के संरक्षण में भी जुटीं केएस असवाल चमोली/देहरादून। पहाड़ की लोकधुनों और जागर की परंपरा को अपनी आवाज के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी को प्रतिष्ठित ‘अडानी प्रेजेंट्स अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ से सम्मानित किया गया […]

You May Like