
गौचर में खेल महाकुंभ का आगाज, बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
केएस असवाल गौचर : न्याय पंचायत झिरकोटी के अंतर्गत खेल महाकुंभ का बुधवार को गौचर खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत बालिका वर्ग की अंडर-14 और अंडर-17 स्पर्धाओं से हुई। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

खेल महाकुंभ का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट तथा एथलेटिक्स के तहत 60, 100, 200, 400 और 1500 मीटर दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
खो-खो अंडर-14 में झिरकोटी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी अंडर-14 में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर की टीम प्रथम और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिदोली की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरकोटी के प्रधानाचार्य, पीईटी प्रकाश सिंह बुटोला, भरत सिंह चौहान, माही नौटियाल, प्रदीप नेगी, ममता पंवार, आरती राणा, साधना कुंवर, पूजा पुरोहित समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
