
कोषाध्यक्ष पद पर जीत के बाद मठ गांव पहुंचीं अपेक्षा नेगी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
गोपेश्वर महाविद्यालय में एनएसयूआई के टिकट पर दर्ज की जीत, जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
पीपलकोटी/ गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्रसंघ चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद अपेक्षा नेगी के मठ गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। अपेक्षा की सफलता पर गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।

एनएसयूआई के टिकट पर कोषाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाली अपेक्षा नेगी ने जीत दर्ज कर छात्र राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गांव की पगडंडियों से शुरू हुआ उनका सफर महाविद्यालय तक पहुंचा है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

स्वागत कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष किशन बर्तवाल समेत अन्य छात्र नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर दशोली ब्लाक प्रमुख विनीता देवी, मठ-झडेता के पूर्व ग्राम प्रधान संजय राणा, भाजपा नेता मनोज कुमार, कांग्रेस के दशोली ब्लाक अध्यक्ष संजय नेगी, जिला पंचायत सदस्य बिपिन फर्स्वाण, राहुल पंवार, जगदीश नेगी, भरत राणा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख विक्रम नेगी, रश्मि नेगी, स्यूंण के ग्राम प्रधान प्रकाश रावत और अरुण राणा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
