गौचर : गौचर में प्रेस क्लब कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Team PahadRaftar

एसडीएम अलकेश नौडियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, पत्रकारों की एकजुटता पर दिया जोर

गौचर (चमोली)। नगर पालिका गौचर में प्रेस क्लब कार्यालय का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री और जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुंसाई ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

उद्घाटन के बाद नगर पालिका सभागार में आयोजित समारोह में उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने प्रेस क्लब गौचर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। अध्यक्ष खुशाल सिंह असवाल, महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह राणा, उपाध्यक्ष अरुण मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गुंसाई और संप्रेक्षक भानु प्रकाश नेगी ने शपथ ली।

समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, संरक्षक ललिता प्रसाद लखेड़ा, सत्य नारायण गायत्री, सुनील पंवार, वीरपाल सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, राजेंद्र सिंह नेगी, शिव लाल भारती और गजेंद्र नयाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : भगवती नन्दा के आगमन से भक्तिमय हुई तुंगनाथ घाटी

बगड़वाल नृत्य बना आकर्षण, 24 अक्टूबर को सारी गांव में लगेगा भव्य मेला लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती नन्दा की धार्मिक यात्रा से तुंगनाथ घाटी भक्तिमय हो उठी है। देवी के गांव-गांव आगमन पर श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों […]

You May Like