बदरीनाथ : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

Team PahadRaftar

भगवान बदरी विशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, सिंहद्वार से बाहर आकर श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को चमोली जनपद भ्रमण के दौरान बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दर्शन के बाद सिंहद्वार से बाहर निकलते समय राज्यपाल ने वहां मौजूद आम श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।

राज्यपाल के भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। बदरीपुरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई, ताकि उनका भ्रमण सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : गौचर में धूमधाम से मना आइटीबीपी का 65वां स्थापना दिवस

कमांडेंट मनोहर सिंह रावत ने ली परेड की सलामी, हिमवीरों के शौर्य और समर्पण को किया नमन  केएस असवाल  गौचर, 24 अक्टूबर। आइटीबीपी की आठवीं वाहिनी गौचर में शनिवार को 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी परिसर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में कमांडेंट मनोहर सिंह रावत […]

You May Like