गोपेश्वर : हरित उत्तराखंड की मुहिम को मिला बल, गोपेश्वर में हुआ वृक्षारोपण अभियान

Team PahadRaftar

हरित उत्तराखंड की मुहिम को मिला बल, गोपेश्वर में हुआ वृक्षारोपण अभियान

पूर्व प्रधान मोहन नेगी बोले— पौधारोपण के साथ संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी

गोपेश्वर। पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को गोपेश्वर में नेह ट्रस्ट फाउंडेशन एवं केदारनाथ वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रघुबीर बिष्ट ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने का सबसे प्रभावी साधन भी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान मोहन नेगी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में ऐसे अभियानों से जुड़ने और गांव-गांव हरियाली बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, नेह ट्रस्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी आधारित अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि हरित उत्तराखंड के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

You May Like