ऊखीमठ : बीकेटीसी के नये वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल ने संभाला कार्यभार

Team PahadRaftar

बीकेटीसी के नये वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल ने संभाला कार्यभार

संजय कुंवर ऋषिकेश/देहरादून। (बीकेटीसी) के नये वित्त नियंत्रक के रूप में वरिष्ठ वित्त अधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय में अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद हेम कांडपाल ने कहा कि वह समिति की वित्तीय व्यवस्थाओं को पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह तरीके से संचालित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं तथा मंदिर समिति की विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन में वित्तीय अनुशासन उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस दौरान बीकेटीसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने नये वित्त नियंत्रक का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न पत्रावलियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में ओएसडी राकेश सेमवाल, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डॉ. हरीश गौड़, कार्यालय प्रभारी संजय भट्ट, आशुतोष शुक्ला, अनीता बर्त्वाल, दीपेंद्र रावत और बिनोद नौटियाल सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि हेम कांडपाल उत्तराखंड वित्त सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में (सीटीआरएफए) देहरादून में उपनिदेशक के पद पर तैनात हैं। उनके पास (एनसीसी) तथा के वित्त अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : चौड़ व उर्खोली के जंगलों में भीषण आग, लाखों की वन संपदा राख

चौड़ व उर्खोली के जंगलों में भीषण आग, लाखों की वन संपदा राख लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : तल्लानागपुर क्षेत्र की न्याय पंचायत चोपता अंतर्गत चौड़ और उर्खोली के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पिछले दो दिनों से धधक रही वनाग्नि के चलते लाखों रुपये […]

You May Like