चमोली : कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गौचर में हरेला पर हुआ वृक्षारोपण

Team PahadRaftar

केएस असवाल संवाददाता, गौचर : कारगिल विजय दिवस और हरेला पर्व के अवसर पर जनकल्याण लोक सेवा समिति ने धनपुर रेंज वन विभाग के सहयोग से गौचर स्थित रावल देवता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया गया।

समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर परिसर के चारों ओर विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था का प्रतीक है, वहीं कारगिल विजय दिवस देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीरता और समर्पण की याद दिलाता है।

कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से दिव्या रावत, रक्षा उपाध्याय, सावित्री, अनुज और शिवप्रकाश मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। इसके अलावा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भरत सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, गोपाल दत्त थपलियाल, सतीश शैली, शिवचरण सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, पत्रकार भानु प्रकाश नेगी, दीपक कनवासी, सचिन बर्त्वाल, मंजू देवी, सुमन रावत, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, हरीश जोशी, इंदु पंवार, कल्पेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही कारगिल के अमर शहीदों के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रसेवा का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : कारगिल विजय दिवस: चमोली में शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों और वीर नारियों का सम्मान

गोपेश्वर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीदों के परिजनों, वीर नारियों और कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। […]

You May Like