देहरादून : विज्ञान और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. हरीश चंद्र अंडोला सम्मानित

Team PahadRaftar

देहरादून। दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के शिक्षाविद एवं शोधकर्ता डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को विज्ञान एवं उत्कृष्ट लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सोच संस्था’ द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर शिक्षा और शोध जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अंडोला ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय दून विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, पर्यावरण विभाग के प्राध्यापकों, सहकर्मियों तथा अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।

उन्होंने विशेष रूप से प्रो. एम.एस.एम. रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित, प्रो. देवेंद्र भसीन, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत सहित शिक्षा, विज्ञान और शोध जगत से जुड़े वरिष्ठजनों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

डॉ. अंडोला ने कहा कि विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और शोध लेखन के क्षेत्र में समाजोपयोगी कार्य करना उनकी प्राथमिकता है और यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

पहाड़ रफ्तार की ओर से डॉ. हरीश चंद्र अंडोला को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : चढ़ावा प्रकरण पर बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति सख्त, 13 जुलाई तक बैठक नहीं हुई तो आंदोलन

चढ़ावा प्रकरण पर बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति सख्त, 13 जुलाई तक बैठक नहीं हुई तो आंदोलन समिति बोली- कथित अनियमितता से धाम की छवि और स्थानीय लोगों की प्रतिष्ठा को पहुंची ठेस संजय कुंवर, बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम में सामने आए कथित चढ़ावा दान अनियमितता प्रकरण को लेकर बद्रीश संयुक्त […]

You May Like