चमोली : औली में हरित बुग्यालों से हटाया गया कूड़ा, पालिका की कार्रवाई से पर्यावरण प्रेमियों ने ली राहत

Team PahadRaftar

औली में हरित बुग्यालों से हटाया गया कूड़ा, पालिका की कार्रवाई से पर्यावरण प्रेमियों ने ली राहत

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ, संवाददाता। पर्यटन नगरी औली के आठ नंबर टावर के समीप हरित बुग्यालों में फैले प्लास्टिक और अन्य कूड़े के ढेरों का नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ ने निस्तारण कर दिया। सोमवार सुबह पालिका की पर्यावरण मित्रों की टीम ने स्वच्छता सुपरवाइजर अनिल कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया और इलाके में फैले गार्बेज को एकत्र कर सेमा स्थित डंपिंग जोन तक पहुंचाया।

औली के संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र में फैले कूड़े को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता बनी हुई थी। पालिका की त्वरित कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत जताते हुए अधिशासी अधिकारी और पर्यावरण मित्रों का आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि औली क्षेत्र में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। जिस स्थान पर कूड़ा मिला, वहां आसपास के दुकानदारों और कारोबारियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानों के पास कूड़ेदान उपलब्ध होने के बावजूद खुले में कूड़ा फेंकना गंभीर लापरवाही है।

उन्होंने कहा कि औली के हरित पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोगों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। पालिका की ओर से आगे भी क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्यटन स्थल की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : भूस्खलन की जद में राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर, एक साल बाद भी नहीं सुधरे हालात

मानसून से पहले बढ़ी चिंता, भूस्खलन की जद में राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर गौचर, केएस असवाल : जनपद चमोली का सबसे पुराना और बड़ा तकनीकी संस्थान राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर आज बदहाली और सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। पिछले वर्ष आई आपदा में संस्थान का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में […]

You May Like