ऊखीमठ : चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Team PahadRaftar

चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

लक्ष्मण नेगी, ऊखीमठ : चम्पावत प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और भाजपा की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि कांग्रेस बिना जांच और तथ्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

प्रदर्शन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस के कुछ नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति चाहती है तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे।

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिला महामंत्री अरुण चमोली, सुषमा देवी, रोशनी रोथान, बबीता नेगी, मंजू धीरवान, कंचन देवी, पार्वती गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी और अनीता चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Next Post

पौड़ी : पोखड़ा में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, संयुक्त टीम ने नाबालिग का किया रेस्क्यू

पोखड़ा में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, संयुक्त टीम ने नाबालिग का किया रेस्क्यू जसपाल नेगी, पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा क्षेत्र में बाल विवाह की एक संभावित घटना को समय रहते रोक दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और पुलिस […]

You May Like